राजकीय महाविद्यालय में गांठ बांधने का प्रशिक्षण लेते रेंजर्स-रोवर्स। स्रोत: महाविद्यालय
कांट। राजकीय महाविद्यालय के रोवर्स-रेंजर्स के प्रवेश एवं निपुण शिविर के दूसरे दिन रविवार को रोवर्स और रेंजर्स को रस्सियों में गांठ और टेंट बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
इससे पहले कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार के निर्देशन में प्रशिक्षक करुण कुमार पांडेय और खुशी श्रीवास्तव ने स्काउट गाइड का झंडा फहराया। बाद में प्रार्थना हुई और झंडा गीत का गायन किया गया।
प्रशिक्षकों ने सभी रोवर्स-रेंजर्स को व्यायाम कराया। इसी क्रम में प्रशिक्षकों ने रस्सियों में गांठ लगाने, टेंट तैयार करने, विभिन्न संकेतों की सीटियां बजाने का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आनंद कुमार, प्राध्यापक मुकेश कुमार, योगेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद