फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा नदी में डूबे किशोर और युवक की तलाश में जुटी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में डूबे किशोर और युवक की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब सात बजे गर्रा नदी पुल से चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज निवासी 32 वर्षीय अमित कश्यप ने छलांग लगा दी। इससे पूर्व उसने अजीजगंज डैम से कूदने की कोशिश की थी। उसका भाई उसे पकड़कर घर ले आया था। कुछ देर बाद खाना खाने के लिए भाई से 100 रुपये लेकर घर से निकल गया था। इसके बाद उसने पुल से नदी में छलांग लगा दी।
विज्ञापन

दूसरी ओर थाना सदर बाजार क्षेत्र के निजामपुर गांव निवासी 17 वर्षीय दीपक गर्रा नदी में किसी तरह गिरकर डूब गया। बुधवार को रील बनाने के चक्कर में मोहल्ला बहादुरपुरा निवासी भूरे ने खन्नौत नदी में छलांग लगा दी थी। तीसरे दिन भी टीम उसकी तलाश करती रही, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें