फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: जीआईसी और जीजीआईसी समेत सोलह स्कूलों में बनीं लैब में शिक्षण कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिले के 16 माध्यमिक विद्यालयों में इंफारमेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी (आरसीटी) लैब की स्थापना की गई है। इसमें छात्र-छात्राओं ने शिक्षण कार्य को शुरू कर दिया है। सीबीएसई और केंद्रीय विद्यालयों की तर्ज पर लैब स्थापित कर स्मार्ट शिक्षा देने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी समेत राजकीय हाईस्कूलों में 16 जगह पर लैब की स्थापना की गई है। इसमें कंप्यूटर के साथ ही स्मार्ट बोर्ड भी लगाया है। इसमें विद्यार्थी ऑनलाइन कंटेंट, एजुकेशनल वीडियो, ऑनलाइन व ऑफलाइन कक्षा में रुचि लेकर ज्ञान प्राप्त कर रहे हैं।
लैब के जरिये शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास है। लगातार बढ़ रहे तकनीकी प्रयोग को देखते हुए विद्यार्थियों के साथ इसका बेहतर उपयोग करने के लिए शिक्षक जानकारी दे रहे हैं। इसमें व्यावसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाता है।डीआईओएस हरिवंश कुमार ने बताया कि लैब की स्थापना कर शिक्षण कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें