फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: प्रवेश के लिए आवेदन करने वालीं छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे शिक्षक

विज्ञापन
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बैठक में बोलतीं प्राचार्य डॉ.सुरचना त्रिवेदी। स्रोत: कॉलेज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से बैठक का आयोजन किया गया। इसमें प्रवेश के लिए आवेदन करने वालीं छात्राओं का मार्गदर्शन करने समेत कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सुरचना त्रिवेदी ने कहा कि कॉलेज स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय से संबद्ध हो गया है। कॉलेज गेट के पास ही हेल्पडेस्क भी बना दी गई है जहां पर छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थियों के ऑफलाइन फॉर्म भी जमा कराए जा रहे हैं। उन्होंने छात्राओं को आगाह किया कि वे विषय के चयन को लेकर सावधानी बरतें।
प्राचार्य ने सभी संबंधित प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रवेश प्रक्रिया को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जए। अंत में सभी सदस्यों ने प्रवेश प्रक्रिया को लिए सुझाव प्रस्तुत किए। छात्राओं को हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। बैठक में ऋतु शर्मा, डॉ.रानू दुबे, प्रो.दुर्गावती सिंह, डॉ.आशीष गोयल, डॉ.सारिका अग्रवाल, डॉ.एमपीएस चौहान, डॉ. श्वेता सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें