फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: नवाचार मेले में शिक्षकों ने झटके पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया

विज्ञापन
डायट में नवाचारों का निरीक्षण करतीं प्राचार्य सोनिया गुप्ता व अन्य अति​थि। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय नवाचार महोत्सव व बेस्ट प्रैक्टिसेस कार्यक्रम का समापन हो गया। अंतिम दिन संस्थान की प्राचार्य सोनिया गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य ने प्रतिभागियों के नवाचारों की सराहना की। नोडल प्रवक्ता अमित कुमार बंशवार ने बताया कि नवाचार महोत्सव में प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक व डायट शिक्षक प्रशिक्षक स्तर से प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक मंडल में शामिल जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल गंगवार, जीआईसी कांट के प्रधानाचार्य संजय कुमार, स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.अमीर सिंह ने नवाचार महोत्सव में प्रतिभागियों के प्रस्तुतिकरण का अवलोकन किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल ने तिलहर के कंपोजिट स्कूल रजपुरा की रुचि रानी को प्रथम, खुटार के प्राथमिक विद्यालय सौंफरी की तरन्नुम बी को द्वितीय व कलान के प्राथमिक विद्यालय बम्हनी चौकी के तरुण गर्ग को तृतीय घोषित किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर पुवायां की पीएमश्री कंपोजिट स्कूल की पारुल मौर्या, ददरौल के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंदगोई के अरुण मिश्रा, सिंधौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय चक कन्हऊ की संगीता मिश्रा को तृतीय स्थान दिया।
माध्यमिक स्तर पर जीआईसी की नेहा ने प्रथम, इसी स्कूल के प्रेम शंकर सक्सेना ने द्वितीय, जीजीआईसी पुवायां की संगीता ने तृतीय स्थान पाया। डायट प्रवक्ता शिक्षक प्रशिक्षक संवर्ग से अमित कुमार वंशवार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें