फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
शाहजहांपुर में प्राथमिक ​शिक्षक संघ के आह्वान पर जुलूस निकालतीं ​शि​क्षिकाएं। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी लागू करने के आदेश से नाराज शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर मंगलवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने चौराहे पर बैठकर सड़क जाम कर विरोध जताया। इस बीच प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

प्रांतीय आह्वान पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मुनीश मिश्र के नेतृत्व में विभिन्न ब्लॉकों से आए शिक्षक जीआईसी खेल मैदान पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की ओर रवाना हुए। इस बीच जोरदार नारेबाजी कर विरोध जताया गया। प्रधानमंत्री को भेजे ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर एनसीटीई ने संशोधन कर तथ्य न्यायालय के सामने प्रस्तुत करने पर टीईटी परीक्षा लागू करने का आदेश हुआ।
ज्ञापन में 29 जुलाई 2011 से पूर्व नियुक्त प्राथमिक शिक्षकों की सेवा जारी रखने और पदोन्नति के लिए टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की गई। प्रांतीय संगठन मंत्री अर्चना तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरताज अली, जिला मंत्री देवेश बाजपेयी, यशपाल सिंह, रवींद्र पाल प्रजापति, राजकुमार तिवारी, डॉ.विनय गुप्ता आदि मौजूद रहे।

शाहजहांपुर में प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर जुलूस निकालतीं शिक्षिकाएं। स्रोत: संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें