फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुवायां में बीआरसी भवन पर प्रदर्शन करते ​शिक्षक। स्रोत ​शिक्षक
विज्ञापन
पुवायां। कम छात्र संख्या वाले स्कूलों को पास के दूसरे स्कूलों में समाहित किए जाने के निर्णय के खिलाफ शुक्रवार को शिक्षकों ने बारआरसी भवन पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने कहा कि बच्चों को कई किलोमीटर दूर स्कूल में समाहित किए जाने से तमाम बच्चे पढ़ाई छोड़ सकते हैं, जबकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत बच्चों को घर के एक किमी के अंदर स्कूल की सुविधा होनी चाहिए। सरकार कह रही है कि बच्चों को अभिभावक की इच्छा के अनुसार पास के स्कूलों में भेजा जाएगा, लेकिन अब सरकार अभिभावकों की इच्छा का सम्मान न करते हुए जबरिया स्कूलों को मर्ज करने पर आमादा है।
अगर सरकार ने छोटे बच्चों का अहित किया तो विरोध को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान अश्वनी कुमार अवस्थी, राजीव गुप्ता, राकेश रोशन, विनोद सिंह, छोटेलाल, राजीव यादव, रेखा बजाज, प्रियंका गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें