फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: डीआईओएस कार्यालय के सामने शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में बीएसए को ज्ञापन देते प्रांतीय अनुसूचित जाति जन जाति बेसिक​​ ​शिक्षक संघ के पदा​ध
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा के बैनर तले शिक्षकों ने मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 25 सूत्री ज्ञापन प्रभारी डीआईओएस अनिल कुमार को दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों को पुरानी पेंशन व्यवस्था का लाभ देने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण करने व प्रधानाचार्य भर्ती में आरक्षण लागू करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अलावा बीपीएड को बीएड के समकक्ष मानने, प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक पदों के लिए 50 प्रतिशत अंकों की बाध्यता समाप्त करने, आरक्षण में 1.99 को दो पद मानने तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षकों की वरिष्ठता, पदोन्नति और वेतन संबंधी प्रक्रिया ऑनलाइन करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष डॉ. अमर सिंह व जिला महामंत्री राम सिंह के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सत्यपाल सिंह, विनोद कुमार, ज्वाला प्रसाद, केके सिंह, बुधपाल सिंह, विवेक गंगवार, रामकुमार वर्मा, पंकज कुमार, राकेश कुमार वर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण के लिए बीएसए को ज्ञापन दिया



शाहजहांपुर। प्रांतीय अनुसूचित जाति/जनजाति बेसिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए बीएसए को ज्ञापन दिया।



जिलाध्यक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में बताया कि जिन शिक्षकों और शिक्षिकाओं के अभिलेखों का सत्यापन पूरा हो चुका है। उनकी सूची जारी की जाए ताकि संबंधित शिक्षकों के एरियर का भुगतान कराया जा सके।



जलभराव से प्रभावित विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए अवकाश घोषित करने, यू-डायस पर बच्चों के विवरण में संशोधन की समस्या का भी मुद्दा उठाया। ज्ञापन देने वालों में राजीव वर्मा, कमलेश निगम आदि शामिल रहे। संवाद

शाहजहांपुर में बीएसए को ज्ञापन देते प्रांतीय अनुसूचित जाति जन जाति बेसिक शिक्षक संघ के पदाध

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें