फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: लावारिस अस्थियों का गंगा में विसर्जन 10 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पंजाबी महासभा की बैठक प्रदेश मंत्री एवं संयोजक सुरेंद्र सेठी के तारीन बहादुरगंज स्थित आवास पर हुई। इसमें पिछले करीब 10 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत इस वर्ष भी लावारिस अस्थियों का विधि-विधान से गंगा में विसर्जन कराने का निर्णय किया गया। विसर्जन दस अक्तूबर को किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। महासभा अध्यक्ष लाजपत बतरा ने बताया कि मोक्षधाम लालपुल, स्वर्गधाम गर्रा पुल और निगोही रोड स्थित गौटिया घाट पर 30 सितंबर से पहले रखी गईं अस्थियों को संबंधित परिवार समय रहते प्राप्त कर लें। इसके बाद शेष लावारिस अस्थियों का 10 अक्तूबर को अमावस्या पर फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा में विधि-विधान से विसर्जन किया जाएगा।
प्रदेश मंत्री सुरेंद्र सेठी ने बताया कि पुण्य कार्य में शामिल होने के इच्छुक लोग हरीश बजाज, लाजपत बत्रा या पंजाबी महासभा कार्यालय पर अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। इस दौरान प्रेम नारंग आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें