शाहजहांपुर में अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप की नई कार्यकारिणी गठित की गई। स्रोत: संस्था
शाहजहांपुर। अंतरराष्ट्रीय खत्री महासभा ग्रुप के वार्षिक सत्र के समापन के साथ ही नवीन सत्र 2025 का शुभारंभ भी किया गया। सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व अध्यक्ष रजनी सेठ ने पूनम टंडन को अध्यक्ष पद का बैज लगाकर किया। रजनी ने गत वर्षों में किए गए कार्यों की रिपोर्ट पेश की।
संस्थापक राज खन्ना ने पूनम टंडन को अध्यक्ष, बीना मेहरोत्रा को उपाध्यक्ष, पूनम कपूर को सचिव की जिम्मेदारी दी। एंबेसडर रजनी सेठ, विजय लक्ष्मी सूद को संयुक्त सचिव, रिद्धि बहल को मीडिया प्रभारी, नीरू कपूर व सुनीता सिंह को सलाहकार, मेघना खन्ना एवं लिपिका मेहरोत्रा को स्पीकर, कोमल खन्ना एवं रोली टंडन को टेक्निकल हेड, डिम्पल टंडन और रेनू कपूर को कार्यक्रम को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया। मनोरंजन के रूप में हाऊजी एवं ग्रीष्म ऋतु से संबंधित खेल सुनीता सिंह ने कराए। कार्यक्रम में वीना मेहरोत्रा, पूनम कपूर, नीरू कपूर, मेघना खन्ना, कोमल खन्ना, रोली टंडन, रेनू कपूर आदि मौजूद रहे। संवाद