फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों ने किया ब्लॉक संघर्ष समिति का गठन, सचिन बनाए गए अध्यक्ष

विज्ञापन
शाहजहांपुर में भावलखेड़ा बीआरसी पर संघर्ष समिति के पदा​धिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। स्
विज्ञापन
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने भावलखेड़ा बीईओ को छह सूत्री मांगपत्र देकर शिक्षकों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। साथ ही विकास खंड स्तर पर संघर्ष समिति का फिर से गठन किया गया। सचिन को अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

सुबह बीआरसी में हुई बैठक में ब्लाॅक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने शिक्षकों पर सेवा नियमावली के विपरीत टीईटी लागू करने पर आक्रोश जताया। पांच दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर शत- प्रतिशत शिक्षकों से शामिल होने की अपील की। शिक्षकों ने बीईओ को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि कई शिक्षकों के चयन वेतनमान अब तक स्वीकृत नहीं हो सके हैं।
ऐसे सभी शिक्षकों के चयन वेतनमान अतिशीघ्र स्वीकृत कराए जाएं। बीआरसी पर शिक्षकों के प्रार्थना पत्र नहीं लेने, विषम परिस्थितियों में दस मिनट के विलंब पर अनुपस्थित करने पर रोष जताया। ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने ब्लाॅक संघर्ष समिति में सचिन अवस्थी को अध्यक्ष, अरविंद त्रिपाठी को मंत्री बनाया। पुनीत मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत मिश्र संयुक्त मंत्री, नागेंद्र राज पाठक व दिनेश आनंद उपाध्यक्ष को बनाया गया। उत्तम कुमार, संजय त्रिपाठी, डॉ.विमलेश त्रिपाठी, डॉ.मयंक भूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें