जलालाबाद। ब्लाॅक प्रमुख लता सिंह के ऑफिस का ताला तोड़कर चोर करीब 37 हजार की नकदी व एक मोबाइल चोरी कर ले गए। चोरों ने बीडीओ और एकाउंटेंट के ऑफिस के ताले भी तोड़े, लेकिन वहां से उन्हें कुछ नहीं मिला।
बृहस्पतिवार सुबह चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी राजीव ब्लाॅक कार्यालय पहुंचे तब घटना की जानकारी हुई। ब्लाॅक प्रमुख के सहायक जोनू चौहान ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख के ऑफिस का ताला तोड़कर चोरों ने मेज की रैक में रखे 37,600 रुपये नकद व मोबाइल चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि ये रुपये मजदूरों को देने के लिए रखे थे। एडीओ ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना देने पर पुलिस ने कार्यालय पहुंचकर जांच की।
बीडीओ विकास किशोर की ओर से घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। प्रभारी निरीक्षक राजीव तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद