फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षकों का डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन, 22 मांगों को उठाया

विज्ञापन
शाहजहांपुर में डीआईओएस कार्यालय पर जीआईसी प्रधानाचार्य को ज्ञापन देते ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अनुसूचित जाति-जनजाति पिछड़ा व अल्पसंख्यक शिक्षक महासभा ने प्रांतीय आह्वान पर डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया गया। इस बीच राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस की गैरमौजूदगी में जीआईसी प्रधानाचार्य अनिल सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में दो बजे जिलाध्यक्ष डॉ.अमर सिंह के नेतृत्व में शिक्षक नारेबाजी करते हुए डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। शिक्षक एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए राज्यपाल, मुख्यमंत्री, माध्यमिक शिक्षा मंत्री, माध्यमिक शिक्षा निदेशक को संबोधित 22 सूत्री ज्ञापन सौंपा।
इसमें उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवाचयन आयोग 2023 में संशोधन कर शिक्षा सेवा नियमावली, माध्यमिक शिक्षासेवा चयन बोर्ड 1982 की धारा 12, 18 एवं 21 के प्रावधानों को शामिल करने, अप्रैल 2005 से नियुक्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को पुरानी पेंशन देने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों का राजकीयकरण किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन

महामंत्री राम सिंह ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सुनील वर्मा, मोहन स्वरूप गंगवार, बुधपाल सिंह, अतुल गंगवार, केके सिंह, सुरेश कुमार, सीएल प्रभाकर, सत्यपाल सिंह, मदन पाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें