फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: शिक्षिका अपेक्षा और लक्ष्मी ने सुनाईं सबसे प्रेरक कहानियां

Tue, 31 Dec 2024 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
ददरौल ​स्थित डायट में जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते अति​थि।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में शिक्षक-शिक्षकाओं ने प्रेरक कहानियां सुनाईं। इस दौरान शिक्षिका अपेक्षा तथा लक्ष्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सोमवार को ददरौल स्थित डायट में जनपद स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें शिक्षकों ने मौलिक, स्वरचित, अप्रकाशित, अप्रसारित और बच्चों के पठन में सहयोग प्रदान करने वाली कहानी सुनाईं। भाषा, प्रस्तुतीकरण की भाव भंगिमा और विषय के आधार पर प्राथमिक वर्ग में ब्लॉक पुवायां के प्राथमिक विद्यालय नहलौरा बुजुर्ग की शिक्षिका अपेक्षा पांडे ने प्रथम स्थान पाया।
निगोही के प्राथमिक विद्यालय छतनी की गरिमा दिनकर द्वितीय और तिलहर के प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर की आकांक्षा गंगवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग में ब्लॉक जलालाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगतोरा की शिक्षिका लक्ष्मी सिंह को पहला, ददरौल के कंपोजिट विद्यालय अकर्रा रसूलपुर की श्रुति शर्मा दूसरा तथा कटरा-खुदागंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मकरंदपुर के शिक्षक सुरेंद्र पाल ने तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इनके अलावा अवनीश पाल, विनीता चौरसिया, नीरज बजाज, धीरेंद्र कुमार सक्सेना आदि ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रत्येक कहानीकार को पांच मिनट में प्रस्तुतीकरण का मौका दिया गया। डायट प्राचार्य हरिवंश कुमार ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. विजय कुमार, संजय कुमार मौर्य, डॉ. रजनीश गंगवार ने शब्द चयन, समय और परिवेश का ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण प्रभारी बीएल मौर्य, डायट प्रवक्ता अतुल कुमार शुक्ला, अमन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें