लखनऊ में शिक्षिका विनीता को सम्मानित कतरे अतिथि। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की ओर से शैक्षिक नवाचार काव्य संग्रह पुस्तक का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह लखनऊ में हुआ। मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त रहे।
उन्होंने कंपोजिट विद्यालय दौलतपुर की शिक्षिका विनीता चौरासिया, शिक्षक लाल सिंह एवं शिक्षक आशीष कुमार को सम्मानित किया। इस बीच विभिन्न जनपदों से आए नवाचारी कवियों ने काव्यपाठ कर वातावरण को सृजनशील बना दिया। विनीता चौरसिया की ‘विज्ञान विषयक सजीव-निर्जीव’ व शिक्षक लाल सिंह की गणित विषयक रचना प्रकाशित हुई है। संवाद