मासूम के गाल पर जड़े थे थप्पड़
शिक्षिका ने मासूम के गाल पर कई थप्पड़ मारे थे, जिससे उसकी आंख बाहर की ओर निकल आई थी। इससे उसकी आंख की रोशनी चली गई। इस मामले में सौरभ की मां लीलावती ने थाने में श्रुति सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। बीएसए कुमार गौरव ने अब श्रुति सिंह को निलंबित कर दिया है।
श्रुति के पिता राजकुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता महिला ने राजीनामा कर लिया है। इसका पत्र भी बीएसए कार्यालय में भेज दिया है। इसके बाद भी निलंबन की कार्रवाई की गई है। इस बारे में बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि निलंबन की कार्रवाई जांच प्रभावित न होने के चलते की गई है। जांच में दोषी न पाए जाने पर शिक्षिका को बहाल कर दिया जाएगा।