फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन मिले 53 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र

Sat, 07 Feb 2015 11:46 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों के चयन की दूसरी सूची की कट ऑफ मेरिट में आने वाले टीईटी पास अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्रों का वितरण किया गया। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को बहुत कम प्रशिक्षु शिक्षक जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में पहुंचे। शनिवार को 53 प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिले। इसमें 27 पुरुष और 26 महिला अभ्यर्थी शामिल रहीं।
विज्ञापन

शनिवार को डायट में बीएसए राजेश कुमार वर्मा के निर्देशन में खंड शिक्षा अधिकारियों राजेश चतुर्वेदी, आईपी सिंह, सुरेश पाल, अविनाश दीक्षित ने नियुक्ति पत्र देने से पहले अभ्यर्थियों के मूल अभिलेखों की जांच करके जमा किया। हालांकि डायट में भीड़ कम होने से नियुक्ति पत्र लेने के लिए आए अभ्यर्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई।
000
बीएसए दफ्तर से ले सकते नियुक्ति पत्र
शिक्षक नियुक्तियों का पटल देख रहे राजेश बाबू ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को भी आने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण किया जाएगा। कहा कि अब नियुक्ति पत्र बीएसए दफ्तर में ही वितरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें