कांट में प्रस्तावित सपा केब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शनिवार को दिन भर जनसंपर्क के लिए शहर और ग्रामीण अंचल की खाक छानने में जुटे रहे। कांट केसाबिर मैरिज लॉन में सम्मेलन की कार्यवाही रविवार को सुबह दस बजे शुरू होगी।
राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और पार्टी केजिला नेतृत्व ने कांट और ददरौल क्षेत्र में जनसंपर्क की जिम्मेदारी जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा, सपा विधानसभा अध्यक्ष सुखबीर सिंह यादव, बबले गुड्डू आदि को सौंपी। इसी तरह नगर क्षेत्र में कांट केचेयरमैन रईस मियां ने अपनी टीम केसाथ जनसंपर्क किया। इन सभी ने बरेंडा, कमलानगर, बमुनिया, टांडा पर्वतपुर, पड़ैंचा, गड़चपा, भैंसा खुर्द, भुड़िया आदि का दौरा करके वहां के लोगों से सम्मेलन में शामिल होकर पार्टी से जुड़ने का अनुरोध किया।