फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक संगठनों का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Tue, 11 Aug 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
भावलखेड़ा ब्लाक की चिनौर ग्राम पंचायत के प्रधान पति गंगासागर वर्मा और सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी पीपी सिंह के बीच छिड़ा विवाद गर्माता जा रहा है। मंगलवार को शिक्षक और शिक्षामित्र संगठनों ने कलक्ट्रेट में इकट्ठे होकर प्रदर्शन किया। शिक्षक नेता लेखाधिकारी से अभद्रता करने का आरोप प्रधान पति पर लगा रहे थे। उन्होंने एडीएम (प्रशासन) को पत्र देकर प्रधान पति के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले सोमवार को प्रधान पति के पक्ष में प्रधानों और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया था। वे लेखाधिकारी पर घूस मांगने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष जागेश पाली, शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित के नेतृत्व में शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी बीएसए दफ्तर में एकत्र होने के बाद कलक्ट्रेट गए। जहां प्रधान पति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शिक्षक नेताओं ने चिनौर परिषदीय स्कूल में दूध वितरण की जांच के लिए पहुंचे लेखाधिकारी पीपी सिंह के साथ अभद्र व्यवहार करने पर रोष व्यक्त कर प्रधानपति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि जब शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बेइज्जत किया जाएगा तो आम शिक्षक कैसे सुरक्षित रह सकता है। कहा कि जिले के स्कूलों में प्रधानपति का गैरजरूरी हस्तक्षेप बंद हो। प्रदर्शन करने वालों में जिला मंत्री देवेश वाजपेयी, राजकुमार तिवारी, प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव, सरताज अली, मुनीश मिश्र, नवेंदु मिश्र, अरुण भदौरिया, यशपाल सिंह यादव, अरविंद सिंह, इमरान सईद, केके सिंह, संजय डोनाल्ड, परवेज आलम, अरविंद त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, आनंद बिहारी वाजपेयी, प्रेमलता शुक्ला ,गीता शुक्ला, सुषमा गुप्ता, वेद वर्मा आदि शिक्षक मौजूद रहे।
बीएसए ने एसपी से की शिकायत
शाहजहांपुर। एएओ पीपी सिंह से अभद्रता किए जाने के मामले में बीएसए राकेश कुमार ने मंगलवार को एसपी से मुलाकात करके शिकायती पत्र दिया और ग्राम प्रधान पर कार्रवाई किए जाने की बात कही। वहीं डीएम को अनुरोध पत्र भेजकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करके प्रधान पति पर दबाव बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें