फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ट्यूशन पढ़ाने जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
अजय पाल सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : Archive
विज्ञापन
बंडा। क्षेत्र के बंडी गांव निवासी 75 वर्षीय अजयपाल सिंह की बृहस्पतिवार शाम किसी वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। इससे उनके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार, अजय पाल सिंह बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे साइकिल से ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह पूरनपुर मार्ग पर हसनापुर गांव की मोड़ के पास पहुंचे। तभी किसी वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीराें ने परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। डॉक्टर ने चेकअप कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि अजयपाल काफी समय से प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक रहे। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। उनकी मौत से बेटे सुनील, नवल किशोर, नन्हें लल्ला, छंगे का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि परिवार वाले शव का पोस्टमॉर्टम कराना नहीं चाहते थे, इसलिए पंचनामा की कार्रवाई कर शव को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें