फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गमगीन माहौल में निकाले गए ताजिये

विज्ञापन
बंडा में ताजिया निकालते अकीदतमंद। संवाद
विज्ञापन
बंडा। इमाम हुसैन की याद में शनिवार को मोहल्ला मुरादपुर, बृजपाल नगर और बिराहिमपुर झंझरिया गांव में ताजियों के जुलूस निकाले गए। बाद में उन्हें पूरनपुर मार्ग पर करबला में दफन किया गया।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान लोगों ने शरबत, शीतल पेय, पानी, हलुआ, मिठाई, बिस्कुट, फल आदि वितरित किए। काफी संख्या में हिंदुओं ने भी जुलूस में शामिल होकर भाईचारे का संदेश दिया। ताजिये दफन होते वक्त लोगों ने अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाकर मन्नत की।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद इसहाक, जान मोहम्मद, रियाज मोहम्मद, अफसार मोहम्मद, बासिद अली, इमदाद हुसैन, रुखसार अंसारी मौजूद रहे। खास यह रहा कि प्रतिबंध के बावजूद 12 से 15 फुट ऊंचे ताजिये बनाने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कई ताजिये छोटे कराए। पुलिस के अनुसार सभी ताजिये आठ फुट से ज्यादा ऊंचे नहीं थे।
विज्ञापन

जलालाबाद। या हुसैन की सदाओं के बीच शनिवार सुबह याकूबपुर तिराहा स्थित करबला में ताजियों को दफन कर दिया गया। इससे पहले, शुक्रवार रात में मोहल्ला गौसनगर से बद्दल खां के ताजिये से शुरू हुए जुलूस में मोहल्ला सादुल्लागंज, बगिया, यूसुफजई, वर्कजई, बड़ी दरगाह के अलावा याकूबपुर और गुनारा गांव के भी सभी ताजिये जुलूस में शामिल हो गए।
विज्ञापन

अल्हागंज। मुहर्रम पर मातमी धुनों और या हुसैन की सदाओं के बीच अकीदतमंदों ने ताजिये निकाले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें