फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 2.5 करोड़ की कर चोरी पकड़ी, दुकान व गोदामों में मिले सामान को किया सील

विज्ञापन
तिलहर में जीएसटी टीम जांच करते हुए। संवाद
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) की 11 टीमों ने शुक्रवार से रविवार सुबह चार बजे तक नगर में लोहे के कारोबार से जुड़े दो व्यापारियों की दुकानों और गोदामों में जांच की। जांच में पांच गोदाम अवैध पाए गए। दुकानों और गोदामों पर मिले सामान को सील कर दिया गया। टीम के मुताबिक 2.5 करोड़ की कर चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

एसआईबी के प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि विभाग की टीमों ने बिरियागंज में नगर पालिका के सामने विवेक अग्रवाल और उनके भाई वैभव अग्रवाल की दुकानों के साथ हाईवे स्थित अग्रवाल धर्मकांटे के पास बने गोदामों समेत कुल सात गोदामों की जांच की। जांच के दौरान पांच गोदाम अवैध पाए गए।
टीम ने दोनों दुकानों और गोदामों में मिले सामान को सील कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब 2.5 करोड़ के सामान पर जीएसटी चोरी का मामला सामने आया है। दोनों दुकानों और गोदामों में रखे सामान की जांच के साथ कारोबार से संबंधित अभिलेख भी कब्जे में लिए गए हैं। संबंधित सामान को दुकानों और गोदामों में सील कर दिया गया है।
विज्ञापन

व्यापारियों को जीएसटी जमा करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। निर्धारित अवधि में कर जमा नहीं करने पर उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान में राज्यकर अधिकारी ताराचंद उपाध्याय, असिस्टेंट कमिश्नर राहुल कुमार, बरेली की असिस्टेंट कमिश्नर मुन्नी देवी, अनुज कुमार, टैक्स ऑफिसर प्रदीप कुमार, पीलीभीत की टीम के पंकज और असिस्टेंट कमिश्नर कल्पना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें