तिलहर। गांव धनेली महेश में रविवार शाम गांव के बाहर सांड ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले में अवनीश घायल हो गए। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। संवाद