फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आठ माह से सूखे हैं नल, पांच वार्डों में गहराया पानी का संकट

विज्ञापन
शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। नगर निगम क्षेत्र के पांच वार्डों के करीब दो हजार परिवार पिछले करीब आठ माह से पानी का संकट झेल रहे हैं। रामनगर, आर्यनगर, दिलाजाक, तारीन जलालनगर और आंशिक गदियाना में घरों के नल सूखे पड़े हैं। लोग पानी के लिए सरकारी हैंडपंपों और निजी सबमर्सिबल पंपों पर निर्भर हैं। विडंबना यह है कि पानी की आपूर्ति ठप होने के बावजूद नगर निगम जलकर वसूल रहा है, जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन


क्षेत्र में लगातार पानी के संकट को देखते हुए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना से शिकायत की थी। इसके बाद रामनगर के पक्का तालाब परिसर में 35 हॉर्स पावर के नए नलकूप की स्वीकृति मिली। करीब दो माह पहले नलकूप का निर्माण कार्य पूरा भी हो गया, लेकिन अब तक बिजली कनेक्शन नहीं मिल सका है।
जानकारी दी गई कि विद्युत निगम ने कनेक्शन के लिए करीब साढ़े तीन लाख रुपये का एस्टीमेट नगर निगम को भेजा है। आरोप है कि नगर निगम की ओर से आवश्यक कार्रवाई में देरी होने के कारण नलकूप चालू नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा आसपास के पांच वार्डों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पुरानी लाइन से आता है गंदा पानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि कभी-कभार पुरानी पाइपलाइन से आधे घंटे के लिए पानी आता भी है तो वह इतना गंदा होता है कि पीना तो दूर, घरेलू उपयोग के लायक भी नहीं रहता। घरों के बाहर लगे नल महीनों से सूखे हैं। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को हो रही है, जिन्हें घरेलू कार्यों के लिए सरकारी हैंडपंपों से पानी भरना पड़ता है। बारिश के मौसम में गंदे पानी के इस्तेमाल से बीमारियां भी हो सकती हैं।


पार्षदों ने कहा

करीब आठ माह से पानी की आपूर्ति ठप है। कभी-कभी पुरानी लाइन से गंदा पानी आता है। कई बार बोर्ड बैठक में मुद्दा उठाया, लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

-शब्बन, पार्षद, तारीन जलालनगर
-

वित्त मंत्री के निर्देश पर नया नलकूप बन गया, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही से बिजली कनेक्शन नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा जनता भुगत रही है।

-कृष्ण गोपाल बिन्नू, पार्षद, रामनगर

लोगों का दर्द
डीएम से लेकर नगर आयुक्त तक कई बार शिकायत कर चुके हैं। पुरानी पाइपलाइन का पानी उपयोग योग्य नहीं होता। समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

-तिलक राज भोला, निवासी तारीन जलालनगर
-

आठ माह से पानी की आपूर्ति बंद है। पानी के लिए सरकारी हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। जलकर वसूलने में नगर निगम पीछे नहीं रहता।

-कासिम, निवासी, तारीन जलालनगर
-
दो माह पहले पंप तैयार हो गया, लेकिन अब तक चालू नहीं हुआ। बारिश के दिनों में भी पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।

- श्यामा देवी, निवासी आर्यनगर

बोरिंग के समय कहा गया था कि जल्द पानी मिलने लगेगा, लेकिन आज तक सप्लाई शुरू नहीं हुई। गर्मी में पानी के लिए काफी भटकना पड़ रहा है।

-मीरा देवी, निवासी, रामनगर
-
विद्युत निगम के अधिकारियों से पत्राचार चल रहा है। जल्द ही नलकूप का बिजली कनेक्शन करा दिया जाएगा। इसके बाद संबंधित सभी मोहल्लों में नियमित जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।
- सौम्या गुरुरानी, नगर आयुक्त

शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।

शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।

शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।

शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।

शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।

शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।

शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।

शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।

शब्बन, पार्षद तारीन जलालनगर।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें