फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: भाकियू नेताओं और नायब तहसीलदार की वार्ता विफल

विज्ञापन
पुवायां मंडी परिसर में धरने पर बैठे भाकियू टिकैत कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर पुवायां मंडी परिसर में चल रहा भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का धरना-प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान नायब तहसीलदार ने धरनास्थल पर पहुंचकर वार्ता की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव के नेतृत्व में किसानों ने 12 मार्च को एसडीएम को 19 सूत्री ज्ञापन देकर समस्याओं का समाधान कराने की मांग की थी। समाधान नहीं होने पर 17 मार्च से मंडी के किसान भवन में धरना शुरू कर दिया। मंगलवार को नायब तहसीलदार रिजवान खां धरनास्थल पर पहुंचे और वार्ता कर समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करने की अपील की।
जिलाध्यक्ष अनिल सिंह यादव ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण होने तक धरना जारी रहेगा। इसके बाद नायब तहसीलदार वापस चले गए। इस दौरान किसानों ने धरनास्थल पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें