पुलिस लाइन सभागार में आयोजित विशाखा गाइडलाइंस जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिला पुलि
शाहजहांपुर। मिशन शक्ति के तहत रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में रिक्रूट महिला आरक्षियों के साथ विशाखा गाइडलाइंस जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला चिकित्सालय से आए चिकित्सकों ने महिला रिक्रूट आरक्षियों को तनाव मैनेजमेंट के बारे में विस्तार से बताया। एसपी राजेश द्विवेदी ने महिला प्रशिक्षुओं को कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं गरिमा से संबंधित विशाखा गाइडलाइंस के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, सीओ तिलहर ज्योति यादव, सीओ सिटी पंकज पंत आदि मौजूद रहे। संवाद