शाहजहांपुर में एनसीसी दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती कैडेट। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में एनसीसी दिवस पर संगोष्ठी व रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कैडेटों ने नाटक का मंचन कर खूब वाहवाही लूटी। मुख्य अतिथि 25 यूपी एनसीसी बटालियन में लेफ्टिनेंट कर्नल आनंद शर्मा ने कहा कि हमें एकता एवं अनुशासन को अपने जीवन के साथ बांध लेना चाहिए।
विशिष्ट अतिथि सूबेदार अरविंद कुमार ने भी कैडेटों का उत्साह बढ़ाया। इसके बाद कैडेटों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर धूम मचाई। कैडेट वृंदा शर्मा और संजय ने एकल नृत्य प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। रागिनी ने भरतनाट्यम प्रस्तुत किया। अंजलि यादव और अंडर ऑफिसर वीर सिंह ने देशभक्ति के गीत सुनाए।
कैडेट शीतल देवी, मान्य पांडेय व सुहानी अग्निहोत्री ने भी गीत प्रस्तुत किए। वेदांत सेंगर के नेतृत्व में कैडेटों ने देशभक्ति पर आधारित नाटिका प्रस्तुत की। रक्तदान भी किया गया। इस मौके पर डॉ. अवनीश मिश्रा, प्राचार्य प्रो. आरके आजाद, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह, उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, शांतनु आदि मौजूद रहे।