फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बरतें सावधानी...थ्री लेयर पहनें कपड़े, गुनगुने पानी का करें सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की वजह से लोग कई तरह के रोगों की चपेट में आ रहे हैं। बुजुर्गों में निमोनिया, हृदयघात, लकवा, खांसी-जुकाम का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने के लिए जागरूक कर रहा है।
विज्ञापन

सर्दी के बाद से हृदय पीड़ितों की संख्या में इजाफा हुआ है। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हृदयरोग विभाग की ओपीडी में रोजाना ही 50 से 60 मरीज पहुंच रहे हैं। जबकि आमदिनों में यह संख्या कम रहती है। इसके अलावा निमोनिया, खांसी-जुकाम पीड़ित बुजुर्ग भी पहुंच रहे हैं। इसी तरह सीएचसी पर भी सर्दी लगने से बीमारी की चपेट में आने वाले मरीज पहुंच रहे हैं।
डॉक्टर लोगों को सर्दी से बचने की सलाह दे रहे हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ.मोहम्मद आसिफ ने बताया कि सर्दी से बचने के लिए एक गर्म कपड़ा पहनने के बजाय थ्री लेयर कपड़े पहनें। इनर, स्वेटर और जैकेट जरूर पहनकर रहें। इसमें एंटी एयर जैकेट ज्यादा कारगर है। इससे शरीर का ताप बना रहता है।
विज्ञापन

बताया कि घर से बाहर निकलते समय गला, सिर, कान जरूर ढककर निकलें। गुनगुना पानी पीयें। रोजाना लगभग तीन लीटर पानी पीना जरूरी है। सर्दी लगने पर आग तापने का इंतजाम भी रखें।
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
-हीटर जलाने पर खिड़की खुली रखें, इससे ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहती है।
- धूप खिलने के बाद ही बच्चे और बुजुर्ग घर के बाहर निकलें।
- गुनगुना पानी पीयें, दाल हरी सब्जी, फल और ड्राईफ्रूट खाएं।
- नियमित व्यायाम करें। वार्मअप करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें