फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: त्योहारी सीजन में खानपान का रखें ख्याल, हो सकता है नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। त्योहार के सीजन में गुणवत्ताविहीन मिठाई के साथ खाद्य वस्तुएं सेहत को नुकसान पहुंचा सकतीं हैं। मावा, दूध और बेसन से बनी वस्तुओं में मिलावट हो रही है।
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में सेहत के लिए हानिकारक मिठाई बरामद हुई है। उनके नमूने लिए गए और साथ ही उन्हें नष्ट कराया गया। लोगों का कहना है कि मिलावटखोर दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को पहले से शिकंजा कसना चाहिए था।
-
मिलावट जांचने के घरेलू तरीके
-सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र ने बताया कि दूध में पानी की मिलावट जांचने के लिए एक बूंद दूध चिकनी व तिरछी सतह पर डालें, शुद्ध दूध या वैसा ही रहेगा या फिर निशान छोड़ते हुए आगे बढ़ जाएगा, जबकि मिलावटी दूध पीछे कोई निशान नहीं छोड़ेगा।
विज्ञापन

- दूध में डिटर्जेंट की मिलावट की जांच करने के लिए पांच से 10 मिलीलीटर दूध में सामान मात्रा में पानी मिलाकर तेजी से हिलाएं, अगर डिटर्जेंट होगा तो झाग की मोटी परत बनेगी।
- घी में मिलावट जांचने के लिए आधा चम्मच घी या मक्खन पारदर्शी कांच के कटोरे में डालें और इसमें दो या तीन बूंद टिंचर आयोडीन की डाल दें। नीला रंग होने पर घी या मक्खन में आलू, शकरकंद या अन्य स्टार्च की मिलावट सामने आ जाएगी।

पिछले वर्ष दीपावली के सीजन में लिए गए नमूनों की स्थिति
पिछले वर्ष मिठाई और मावा के 21 नमूने लिए गए। इसमें सभी मानक के विपरीत पाए गए। इसके अलावा पनीर के 17 नमूने, नमकीन, दूध आदि के नमूने लिए गए। अभी मानक के विपरीत मिले। सभी में कोर्ट में मुकदमा दायर किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से करीब ढाई हजार क्विंटल ऑयल और घी जब्त किया गया। इसके अलावा विभाग की ओर से कई क्विंटल मावा, मिठाई आदि नष्ट कराई गई।

मावा में मैदा मिलाने से आंत में परेशानी हो सकती है। दूध में कई बार डिटर्जेंट का इस्तेमाल देखने को मिला है। इससे आंत, लिवर, किडनी को नुकसान पहुंचाता है। इससे घातक बीमारियों हो सकतीं हैं। मिठाई में डाले जाने वाले रंग सेहत के लिए काफी खतरनाक होते हैं। इनका सबसे अधिक नुकसान बच्चों को होता है। इनके खाने से मौत तक हो सकती है।
विज्ञापन

- डॉ. राजेश कुमार, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें