शाहजहांपुर। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना और डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बांटे। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा गया।
विज्ञापन
वित्तमंत्री ने लाभार्थियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वर्ष 2022 में सरकार ने होली और दीपावली पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक-एक निशुल्क गैस सिलिंडर देने की घोषणा की थी। उन्होंने बताया कि जिले के 3,62,374 उज्ज्वला लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया गया है। लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में निशुल्क गैस सिलिंडर रिफिल की सब्सिडी की धनराशि अंतरित की गई है। इस दौरान डीएसओ चमन मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद