शाहजहांपुर। मुकदमेबाजी के चलते विरोधी पक्ष को फंसाने के लिए वादी रवींद्र सिंह ने खुद ही अपने पैर में गोली मारी थी। मदनापुर पुलिस ने साजिश का खुलासा करते हुए रवींद्र और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि एक नवंबर को रवींद्र ने नीरज मौर्या और सुनील पर गोली मारने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में सामने आया कि पत्नी से विवाद के बाद शराब के नशे में रवींद्र ने खुद को गोली मारी और राहुल के साथ तमंचा छिपा दिया। इसके बाद पूर्व की मुकदमेबाजी के चलते नीरज और सुनील के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी। संवाद