शाहजहांपुर में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के ट्रॉयल में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
शाहजहांपुर। जिला खेल कार्यालय और जिला फुटबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में राज्यस्तरीय सब जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिलास्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें स्वास्तिक और हिमांशु का चयन मंडल स्तर के लिए हुआ।
डॉ. सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में हुए जिला स्तरीय ट्रायल में छह खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले दोनों खिलाड़ियों का चयन मंडल के लिए किया गया। जिला खेल अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अब मंडलीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। मंडलीय चयन ट्रायल का आयोजन 26 जुलाई को बरेली स्थित डोरी लाल स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इस मौके पर जिला फुटबॉल संघ के सचिव दिलीप शर्मा भी मौजूद रहे।