फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: करीब 35 वार्डों में स्वच्छ सर्वेक्षण पूरा...टीम ने लोगों से लिया फीडबैक

Sun, 31 May 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। केंद्रीय टीम नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण कर रही है। पांच सदस्यीय टीम ने करीब 35 वार्डों में सर्वेक्षण कर पूरा कर लिया है। इसमें डोर-टू-डोर कलेक्शन, सफाई व्यवस्था, सुंदरीकरण, सार्वजनिक शौचालय, वाॅल पेंटिंग और लोगों से फीडबैक लेने का कार्य कर रही है।
विज्ञापन

टीम रोजाना सुबह पोर्टल पर आए संदेश के हिसाब से सर्वेक्षण पर निकलती है। इसकी जानकारी नगर निगम के अधिकारियों को भी नहीं होती है। यहां पहुंचकर पहले तो लोगों से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के विषय में क्षेत्र के लोगों से बातचीत करके फीडबैक लेती है। इसके अलावा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण करती है। इसके हिसाब से ही नंबरों का अंकन किया जाता है। चार या पांच दिन टीम के और रुकने की संभावना है। शनिवार को टीम ने बरेली मोड़ स्थित आवास विकास कॉलोनी और कांशीराम कॉलोनी का सर्वेक्षण किया। यहां पर लोगों से लोगों से कूड़ा कलेक्शन का फीडबैक लिया। नगर निगम के डीपीएम सैफ सिद्दीकी ने बताया कि केंद्रीय टीम सर्वेक्षण कर रही है। एक वार्ड में कम से कम 20 से 25 लोगों का फीडबैक लिया जा रहा है। अभी ओडीएफ और कूड़ा निस्तारण की जांच के लिए एक टीम और आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें