फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बंद मकान से चोरी के मामले में सीसी फुटेज में दिखा संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार। मोहल्ला गांधीनगर निवासी वाहिद अली के बंद घर के ताले तोड़कर नकदी, जेवर सहित ढाई लाख की संपत्ति चोरी के मामले में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसी कैमरे में एक संदिग्ध युवक दिखा है।
विज्ञापन

वाहिद काम करने हरिद्वार गए हैं। उनकी पत्नी सलमा मायके गईं थीं। चोरों ने 19 जून की रात मकान के ताले तोड़कर 25 हजार रुपये और जेवर चोरी कर लिए। रविवार को पुलिस ने सलमा की ओर से चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आसपास दुकानों, घरों में लगे सीसी कैमरे चेक किए तो एक कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया। वीडियो में युवक लोहे की रॉड, प्लास आदि ले जाता दिख रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें