फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटाइन युवक की रिपोर्ट आई निगेटिव, घर किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
जैतीपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन किए गए युवक की मौत के बाद अफसरों में खलबली मच गई। शुक्रवार रात ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें जैतीपुर स्थित उसके गांव पहुंच गईं। युवक के घर को सील करने के साथ ही उसके चारों ओर बैरिकेडिंग कर दी गई ताकि उनके घर से कोई बाहर न निकल पाए। मृतक के घरवालों के मुताबिक उनके यहां लोग दिल्ली से आए थे। तीन दिन पहले जब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई, तो वे लोग अस्पताल पहुंचे और उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। साथ ही गांव को भी सैनिटाइज किया गया। वहीं, शनिवार को मृतक की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

मृतक के गांव में शुक्रवार रात से शनिवार तक हड़कंप की स्थिति बनी रही। सुबह होते ही अन्य प्रदेशों से गांव में पहुंचे सभी लोगों को शेल्टर होम में बैठा दिया गया। तत्काल बुलाने के चलते उन्हें बैठाने के लिए गद्दे भी नसीब नहीं हुए। लोग घरों से अपनी दरी और तिरपाल लेकर आए। कुछ समय बाद पहुंची मेडिकल टीम ने सबकी जांच की ठीक पाए जाने पर घर भेज दिया गया। एसडीएम सौरभ गंगवार और सीओ मंगल सिंह रावत ने गांव का निरीक्षण किया। बता दें कि जैतीपुर क्षेत्र में 3500 से अधिक लोग अन्य प्रदेशों से गांव आए हैं। मगर कोई भी शेल्टर होम में रुकना कोई नहीं चाहता और न ही उन्हें शेल्टर होम में रुकने की निगरानी की जा रही है। मृतक के घर मृतक के घर में चार भाई, दो बहनें, माता पिता और चाचा ताऊ मिलाकर 17 लोग रहते हैं, जिन्हें अब 14 दिन तक घर में क्वारंटीन रहना होगा।
शेल्टर होम रहा खाली, गांव में घूमता रहा परिवार
गांव वालों के मुताबिक मृतक को सहित घर में क्वारंटीन किया गया था लेकिन वह और उसके परिवार वाले पूरे गांव में घूमते रहते थे। खेतों में लोगों के साथ गेहूं की फसल भी काटने गए थे। इसकी जानकारी से स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ गई है, जबकि गांव में जो शेल्टर होम बनाया गया है, वह खाली पड़ा हुआ है। युवक की मौत के बाद शनिवार को उसके परिवार को शेल्टर होम शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन

मृतक की रिपोर्ट नेगेटिव आई है फिर भी मृतक के घर की बैरिकेडिंग की गई है। वे लोग 14 दिनों तक घर से बाहर नहीं जाएंगे और एहतियात के तौर पर पूरे गांव को सैनिटाइज करा दिया गया है। बाकी बाहर से आए हुए लोगों से यह अपील है कि वे लोग शेल्टर होम में क्वारंटीन रहें।
विज्ञापन

- सौरभ गंगवार, एसडीएम तिलहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें