फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरों की फुहार से सराबोर हुए दर्शक

Mon, 28 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
फुहार होली मेला
विज्ञापन
टाउनहाल शहीद द्वार मैदान में चल रहे फुहार होली मेला में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। देर रात तक मेहमान कलाकारों की धमाकेदार प्रस्तुतियों से दर्शक झूमते रहे। वहीं, मेला में फूड प्लाजा में दर्शकों ने मनपसंद खानपान का आनंद दिया। विभिन्न स्टालों पर खरीददारीे भी जमकर हुई।
विज्ञापन

वृंदावन के कलाकारों ने होली गीतों पर राधा-कृष्ण और गोपियों के आकर्षक रूप में सजधज कर नृत्य किया तो महिलाएं, पुरुष झूमने लगे। रास रंग की पिचकारी कान्हा ने हम पर मारी गीत पर सर्वाधिक तालियां बजीं। इसी कड़ी में दिल्ली के कलाकारों ने होली गीतों पर जबरदस्त प्रस्तुतियां देकर सभी मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा मेले में दर्शकों के मनोरंजन के लिए बेबी शो, बेस्ट कपल, बेस्ट सेल्फी, बेस्ट स्टाल, लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया। 
आयोजन का सबसे रोमांचक क्षण उस समय आया, जब माता अशर्फी देवी मेमोरियल शिशु पुनर्वास केंद्र के शारीरिक और मानसिक रूप से अक्षम बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीें। सभी ने खड़े होकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मेले में मारुति, हीरो, बजाज, हुंडई, साइकिल, बैट्री, फर्नीचर्स, एलआइसी, यश बैंक, कंप्यूटर्स समेत तमाम प्रकार के स्टाल लगाए गए हैं। व्यवस्था में अध्यक्ष भुवन बंसल, संयोजक अमित शर्मा, अंशुमान अग्रवाल, विपेश खंडेलवाल, किशोर गुप्ता, संदीप साहनी, सुशांत बंसल, पंकज मिश्रा, संजय गुप्ता, संजीव वर्मा, अजय पांडेय, अमित अग्रवाल आदि का योगदान रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें