फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेश खन्ना समेत आठ ने किया नामांकन

Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
नामांकन कराते सुरेश खन्ना।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन मंगलवार को शाहजहांपुर शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना और लोकदल के उम्मीदवार अनिल सिंह ने नामांकन पर्चा भरा। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज भी मौजूद रहीं। इनके अतिरिक्त छह अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों ने विभिन्न सीटों से नामांकन कराए। इन्हें मिलाकर अब तक जिले की सभी छह सीटों से 29 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। 
विज्ञापन

नामांकन के लिए सभी आरओ और एआरओ दस बजे तक निर्धारित कक्षों में बैठ गए, लेकिन दोपहर 12 बजे तक कोई प्रत्याशी नामांकन कराने नहीं पहुंचा। 12.35 बजे लोकदल प्रत्याशी अनिल सिंह शहर विधानसभा सीट से नामांकन कराने के लिए कलक्ट्रेट कैंपस में दाखिल हुए। उन्होंने दस प्रस्तावकों के साथ अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। इसके साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन कराने वालों का सिलसिला चल निकला। अंत में शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी सुरेश खन्ना नामांकन कराने पहुंचे। उनके साथ प्रस्तावक के तौर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, डॉ. सुरेश चंद्र मिश्र, अनुज गुप्ता भी आरओ कक्ष में मौजूद रहे। कुछ देर बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णा राज भी पहुंच गईं। 
अन्य निर्दलीय प्रत्याशियों में पुवायां सीट से गांव धर्मंगदपुर जब्ती निवासी अरुण कुमार ने भारतीय सुभाष सेना की ओर से, तिलहर सीट से निगोही क्षेत्र के गांव बिरासिन निवासी राकेश कुमार और गांव सलेमपुर खुर्द निवासी जिला पंचायत सदस्य प्रमोद यादव ने भारतीय कृषक दल से, ददरौल सीट से गांव रामपुर इलाका अजीजगंज के गुरप्रीत सिंह तथा गांव चकभिटारा के राजेंद्र प्रसाद और जलालाबाद सीट से गुनारा गांव के रहने वाले आकिल सिद्दीकी ने बहुजन मुक्ति पार्टी की ओर से नामांकन कराया। नामांकन कराते वक्त इन सभी के साथ दस-दस प्रस्तावक मौजूद रहे।  
विज्ञापन

खन्ना के पास है 80 लाख की चल-अचल संपत्ति
भाजपा के नगर विधानसभा प्रत्याशी सुरेश कुमार खन्ना के पास चल संपत्ति के रूप में 51.20 लाख रुपये हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान हैसियत संबंधी जो शपथ पत्र दाखिल किया है, उसके अनुसार उनके पास 29.63 लाख की अचल संपत्ति भी है। इसके अलावा बचत योजनाओं, डाकघर, बीमा पॉलिसी आदि में लगभग 19 लाख रुपये जमा हैं। एक इनोबा गाड़ी है, जिसकी बाजारू कीमत करीब सवा तीन लाख रुपये है। खन्ना के पास 12 ग्राम की अपने आराध्य हनुमान जी की मूर्ति है, इसके साथ ही 25 ग्राम सोना है। लगभग 22 लाख रुपये की लखनऊ में अचल संपत्ति है।
कलक्ट्रेट में रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना के नामांकन कराने के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। कलक्ट्रेट कैंपस मंगलवार को छावनी में बदला नजर आया। बता देें कि बीते दिन सपा प्रत्याशियों के नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट की बैरीकेडिंग लांघकर तमाम सपाई अंदर आ गए थे। भीड़ के चलते पुलिस अधिकारी भी मूकदर्शक बने रहे। सुरेश खन्ना के नामांकन के दौरान ऐसा फिर न हो, इसके लिए सुरक्षा कड़ी कर दी गई। कलक्ट्रेट में अवांछितों की आवाजाही रोकने के लिए विकास भवन जाने को उत्तरी गेट, जिला पंचायत गेट, कलक्ट्रेट के पीछे गुरुद्वारा वाले गेट और कोषागार के पास बने बैरियर पर पुलिस चौकसी बढ़ा दी गई।  
चेतराम, वीर विक्रम ने दोबारा जमा किए पर्चे
भाजपा प्रत्याशी चेतराम ने पुवायां और वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने कटरा विधानसभा क्षेत्र से मंगलवार को फिर पर्चे दाखिल किए। बता देें भाजपा के ये दोनों प्रत्याशी एक दिन पहले भी अपने समर्थकों और प्रस्तावकों के साथ कलक्ट्रेट में नामांकन करा चुके हैं। 
कन्हई, बंधु प्रसाद ने पेश किए प्रस्तावक 
पुवायां विधानसभा क्षेत्र से सोमवार को गांव मीरपुर के रहने वाले कन्हई लाल और औरंगाबाद निवासी बंधु प्रसाद ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चे दाखिल किए थे, लेकिन दोनों उम्मीदवार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दस-दस प्रस्तावक नहीं ला सके। इस कारण पुवायां विधानसभा क्षेत्र के आरओ/एसडीएम रामशंकर ने सभी प्रस्तावकों को उपस्थित करने के निर्देश दिए। दोनों प्रत्याशियों के प्रस्तावकों का कोरम पूरा होने के बाद उनके नाम निर्देशन पत्र स्वीकार कर लिए गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें