शिक्षक बनने के सपनों को साकार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की चौखट पर पहुंचे शिक्षामित्रों को बड़ी राहत मिलने से खुशी की लहर दौड़ गई। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ से जुड़े शिक्षामित्रों ने रोटी गोदाम स्कूल परिसर में एकत्र होकर हाईकोर्ट के आदेश को स्थगित किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया और सुप्रीम कोर्ट के आदेश को बड़ी जीत मानते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। उधर, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यदवीर सिंह यादव से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के संबंध में मिली जानकारी का हवाला देते हुए जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने हर्ष व्यक्त किया है।
प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित के नेतृत्व में रोटी गोदाम स्कूल परिसर में शिक्षामित्र एकत्र हुए। वहां श्री दीक्षित ने सभी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत की जानकारी देकर एकजुटता के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। महामंत्री रामपूत पाल ने प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला, महामंत्री पुनीत चौधरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव समेत अन्य पदाधिकारियों के संघर्ष और सहयोग के लिए आभार ज्ञापित किया। हाईकोर्ट के आदेश पर स्थगन होने से गदगद शिक्षामित्रों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाईं। इस अवसर पर जिला सचिव सुबोध वर्मा, जितेंद्र दीक्षित, वेद वर्मा, मुकेश पटेल, मानवेंद्र सिंह, आलोक वर्मा, एके अवस्थी, अवधेश यादव, मिथिलेश यादव, रामासरे, रुचि रानी, ऊषा मिश्रा, राजीव यादव, जैवेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहेे।
उधर, आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन केेेेेेेे कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने अपने जिलाध्यक्ष यदवीर सिंह से सुप्रीम कोर्ट से मिली जानकारी पर हर्ष जताते हुए सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।