फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडा दिवस पर लोगों ने दान पात्र में डाला धन

Mon, 07 Dec 2015 10:58 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र पर कार्यक्रम आयोजित कर सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम सैनिकों तथा उनके परिवारों की सहायता के लिए मनाते हैं। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में दान पात्र और झंडा ले जाया गया, जहां लोगों ने दान दिया तथा झंडे खरीदे। इस मौके पर रिटायर्ड कर्नल शिरोमणि मिश्रा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. इंद्रमणि, डा. ओरीलाल समेत कई लोगों ने दान पात्र में धन डाला।  
विज्ञापन

इधर, झंडा दिवस के अवसर पर फ्लोरेंस नाइटेगिंल नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डा. सोम शेखर दीक्षित ने जनपद न्यायाधीश इफाकत अली खां को बैज लगाकर स्वागत किया। इसके बाद देश के लिए बलिदान हुए अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
इस मौके पर जनपद न्यायाधीश इफाकत अली खां ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान के बाद ही आजाद मुल्क में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को बलिदानियों का हमेशा स्मरण रखना चाहिए। डा. सोम शेखर दीक्षित ने कहा कि बलिदानियों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए प्राणों का बलिदान कर दिया। छात्र-छात्राओं ने अमर शहीदों के अधूरे सपने पूरे करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें