फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप ने गर्मी के साथ बढ़ाई उमस, दिन भर मंडराते रहे बादल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में रविवार को आसमान में छाए बादल । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दो दिन पहले बारिश के बाद रविवार को धूप निकली और आसमान में दिनभर बादल मंडराते रहे। इससे गर्मी और उमस बढ़ गई। रात में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 28.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम तापमान एक डिग्री घटकर 33 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन उमस ने जनजीवन को बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। इस दौरान कई बार बारिश होने के आसार बने, लेकिन बादल छिटकते रहे। सूर्योदय से पहले तक आसमान भूरे बादलों से घिरा रहा, लेकिन बाद में बादलों की परत कमजोर पड़ी तो धूप निकलने से लोग गर्मी के साथ उमस से परेशान होने लगे। शाम चार बजे तक धूप के असर से वातावरण में गर्मी बनी रही। इस वजह से बाजार में रविवार को अवकाश का दिन होने के बावजूद ज्यादा भीड़ नहीं दिखी। खरीदारी के लिए लोगों ने शाम पांच बजे के बाद निकलना शुरू किया और तभी सड़कों से लेकर बाजारों तक थोड़ी चहल-पहल नजर आई।
गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह के अनुसार बारिश के बाद वातावरण में आर्द्रता का स्तर बढ़ गया है और इसीलिए अब गर्मी से ज्यादा उमस परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि वायुदाब अभी सामान्य से कम बना हुआ है। इसलिए सोमवार को सुबह से हवा कम चलेगी और बादल भी छाए रहेंगे। इस दौरान दिन में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें