फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सर्द हवा के सामने धूप रही बेअसर, गलन बढ़ने के आसार

Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सर्दी के मौसम में मुंह ढककर गुजरता बाइक सवार। संवाद - फोटो : मुठभेड़ में घायल युवक को ले जाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कड़कड़ाती ठंड से सोमवार को भी लोगों को राहत नहीं मिली। दिन में कोहरा होने से ठिठुरन बढ़ गई। दृश्यता 50 मीटर रही। दिन में दो बजे तक कोहरा का असर रहा। दोपहर में धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के आगे बेअसर रही। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक घना कोहरा रहने के साथ गलन बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन



गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.5 डिगी की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी हवा चलने से अगले दो दिन तक तापमान में गिरावट होगी और कोेहरा घना होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें