फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: 1.11 करोड़ से बनेगा बघा-रामलीला मैदान मार्ग

Tue, 07 Jan 2025 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
जलालाबाद में रोड का शिलान्यास करते विधायक हरिप्रकाश वर्मा। स्रोत : कार्यकर्ता - फोटो : मुठभेड़ में घायल युवक को ले जाते पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
जलालाबाद। विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने सोमवार को बघापुर गांव से नगर के रामलीला मैदान तक 1.11 करोड़ रुपये से अधिक लागत से बनने वाली करीब 1350 मीटर लंबी रोड का शिलान्यास किया। उन्होंने विरोधियों पर तीखे प्रहार करते हुए जनता के प्रति अपना समर्पण भाव दिखाया।
विज्ञापन

इस रोड के बन जाने से रामलीला मैदान तक बड़े वाहनों की पहुंच काफी आसान हो जाएगी। अभी नगर से होकर वहां तक पहुंचने वाले सभी रास्ते काफी संकरे हैं और रामलीला के दौरान वहां आने वाले लोगों को काफी दिक्कत होती है। विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन और सुरक्षा जैसी व्यवस्थाएं दुरुस्त कराना उनकी प्राथमिकता है।
विधायक ने बताया कि इस वर्ष बीमारी से ग्रस्त 123 जरूरतमंद लोगों के इलाज के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष से पौने तीन करोड़ से ज्यादा की धनराशि दिलवाई है। बोले कि वह क्षेत्र में जरूरत की जगह पक्के या पैंटून पुल की मंजूरी दिलाते हैं, लेकिन ये सूचनाएं लीक होते ही कुछ विरोधी लोग वहां पहुंच जाते हैं और श्रेय लेने के लिए उसी मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग लंबे समय तक सत्ता में रहकर क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं करा सके, वे अब झूठ के सहारे जनता की सहानुभूति लेने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें