शाहजहांपुर। रविवार की रात अब तक सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री पहुंच गया। अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि हुई। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तरी हवा चल रही है। इसके असर से तापमान में गिरावट होने के साथ कोहरा गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। उन्होंने बताया कि वायुदाब तीन मिलीबार बढ़ा हुआ है। उत्तरी हवा चल रही है। आर्द्रता 62 फीसदी होने से वातावरण में नमी बनी हुई है। तापमान में और गिरावट आने के साथ कोहरा गिरने के आसार बन रहे हैं।