फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: समर कैंप का समापन...उत्कृष्ट बच्चों को मिला पुरस्कार

विज्ञापन
कंपोजिट स्कूल अटसलिया में बच्चों को पुरस्कृत करते सीडीओ। स्रोत: स्कूल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल अटसलिया में मंगलवार को समर कैंप का समापन हो गया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं को रामायण फिल्म भी दिखाई गई। कैंप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

बच्चों ने विज्ञान लैब में गतिविधियाें में भाग लिया। इस बीच सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनके सामने स्काउट-गाइड ने मीनारें बनाकर अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने किचन गार्डन, लैब आदि को देखा। इसके बाद कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र यश, कार्तिक, अनामिका, अंशिका, सुहानी, रिया, आर्यन, आयुष, शिवांजे, अन्यया, आरुषि व प्रज्ञा मीना को पुरस्कृत किया। अंत में सीडीओ ने बच्चों के साथ एमडीएम भी ग्रहण किया। प्रधानाध्यापक निकहत परवीन, सहायक अध्यापक दपिंदर कौर भी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें