फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: योगासन प्रतियोगिता में सुमित रहे प्रथम

विज्ञापन
जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता के विजताओ को पुरस्कार देते डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी।
विज्ञापन
योग विज्ञान संस्थान की ओर से कराई गई थी जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता
विज्ञापन

शाहजहांपुर। योग विज्ञान संस्थान ने सीतापुर नेत्र चिकित्सालय प्रांगण में गरुड़ आसन, गोरक्षासन, मत्स्यासन व सर्वांगासन की प्रतियोगिता कराई। इसमें सिंधौली के सुमित कुमार ने प्रथम, जवाहर लाल रस्तोगी ने द्वितीय व संध्या गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रधान डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी व संकल्प अध्यक्ष हिमांशु पाराशरी एड. ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। इस अवसर पर डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहकर अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला ही सच्चा योगी होता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अनामिका अवस्थी, रचना चांदना, वेदांश अवस्थी, राकेश मिश्रा, मिथलेश त्यागी, प्रमोद पांडेय, किशन कुमार, सौरभ गोयल, आलोक कुमार दुबे व पद्मा गुप्ता ने सभी चार आसनों में सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया। विजेताओं को ट्रॉफी व अन्य को सहभागिता प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। संचालन जिला मंत्री डॉ. इंदु अजनबी ने किया। संकल्प के अध्यक्ष हिमांशु पाराशरी एड. ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए संस्थान के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में उप प्रधान जीसी मिश्र और डॉ. राजेंद्र कुशवाहा रहे। संयोजन में जिला महिला योग प्रमुख ज्योति गुप्ता, प्रवीण मिश्रा व विपिन रस्तोगी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में एनसी त्यागी, तेजवीर गुप्ता, गीता पाण्डेय, निमिषा मिश्रा, संजीव सक्सेना, रामपाल सक्सेना, अशोक रस्तोगी, अनीता पाराशरी, विनोद कुमार सिंह, वेदप्रकाश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें