फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: अयोध्या जा रहे पीलीभीत के दंपती की खुटार में सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
मृतक शकुंतला देवी
विज्ञापन
रात एक बजे खुटार क्षेत्र में किसी वाहन से टकराई बोलेरो, छह लोग घायल
विज्ञापन

खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार-पूरनपुर स्टेट हाईवे पर शनिवार रात करीब एक बजे लौहंगापुर जंगल के पास बोलेरो की किसी वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पीलीभीत के थाना न्यूरिया के गांव बरी निवासी वेदप्रकाश (50) और उनकी पत्नी शकुंतला देवी (48) की मौत हो गई। दंपती तीर्थयात्रा पर अयोध्या जा रहे थे। बोलेरो सवार छह लोग घायल भी हुए हैं।
वेदप्रकाश परिवार के लोगों और रिश्तेदारों के साथ शनिवार रात अयोध्या के लिए निकले थे। लौहंगापुर जंगल में बोलेरो कोहरे के कारण किसी वाहन से टकरा गई। हादसे में वेदप्रकाश और शकुंतला देवी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दूसरे वाहन का चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी पर डॉक्टर ने वेदप्रकाश और शकुंतला देवी को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रामसिंह, रामसिंह की पत्नी अनीता देवी, पुत्र आर्यन, अशोक कुमार, अशोक की पत्नी सरिता देवी, आनंद स्वरूप को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वेदप्रकाश के पुत्र कमल कुमार ने पुलिस को अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।

मृतक वेदप्रकाश

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें