फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए रखा निर्जला व्रत, चंद्र दर्शन के साथ किया परायण

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सुहाग की दीर्घायु को सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख सोलह शृंगार कर पूजन किया। रात को चांद के दर्शन कर पति का दीदार किया। करवाचौथ की कथा सुनने के साथ सुहाग की सलामती के लिए प्रार्थना की गई। कथा के माध्यम से करवा चौथ के महत्व और व्रत के पुण्य के बारे में भी जाना।
विज्ञापन

बुधवार को करवाचौथ के व्रत को लेकर महिलाएं कई दिन से तैयारी कर रहीं थीं। व्रत के लिए महिलाएं सुबह जल्दी उठ गई और पूजा आदि की तैयारी करने के बाद शाम से ब्यूटी पार्लर और घरों में सजने-संवरने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम को सूर्य डूबते ही चांद का इंतजार होने लगा। रात में सुहागिनों ने चांद के दर्शन कर पति को निहारा। इसे बाद रात को व्रत तोड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों भी त्योहार उत्साह से मनाया गया। शाम को विवाहिताओं ने कथा सुनी। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से करवा चौथ व्रत की कथा का आयोजन किया। इसमें बुजुर्ग महिलाओं ने युवा और कम उम्र के जोड़ों को करवा चौथ के बारे में बताया। इधर, घर से दूर रहने वाले पतियों को सुहागिनों ने वीडियो कॉल के जरिये दीदार कर सुहाग की सलामती की कामना की।
पति जल्दी आ गए घर
पत्नी के निर्जला व्रत के प्रति पतियों ने भी समर्पण भाव दिखाया। पति जल्दी घर लौट आए या फिर अवकाश ले रखा था। पत्नियों के लिए गिफ्ट खरीदे और मुंह मीठा कराने को मिठाई की खरीददारी की। नई दुल्हनों में व्रत को लेकर खासा उत्साह रहा। सजने-संवरने के लिए वह ब्यूटी पार्लर गईं। दुल्हन की तरह सजने का मौका नहीं छोड़ना चाहती थीं।
विज्ञापन

जिला जेल में बंद महिला बंदियों ने रखा व्रत
जिला जेल में दो दर्जन से ज्यादा सुहागिन महिलाएं बंदी हैं। उन्होंने भी अपने पति की दीर्घायु के लिए उपवास रखा। बंदी सुहागिनों को सामाजिक संगठन व जेल के अधिकारियों द्वारा पूजा का सामान उपलब्ध करवाया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक राकेश कुमार, जेलर राजेश राय, इलेक्ट्रॉनिक एंड इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पंकज टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें