शाहजहांपुर। करवा चौथ के दिन सड़क हादसे की वजह से एक महिला का सुहाग उजड़ गया। हादसा खुदागंज इलाके में हुआ। खुदागंज थाना क्षेत्र के चिरचिरा निवासी संजीव उर्फ दंगे (40) पुत्र बुधपाल मवईया खास गांव में डेरा डाल कर एक महीने से रह रहा था। वहां से बुधवार भोर में साढे़ चार बजे अपने गांव जा रहा था। दियुरिया नौगवा के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जा पहुंची। हादसे का पता चला तो परिवार वाले भी मौके पर जा पहुंचे, जिससे कोहराम मच गया।
परिजन के मुताबिक संजीव की शादी करीब 15 साल पहले बिट्टो से हुई थी। उसके दो बेटे कृष्णा (10) और अभिषेक (8) हैं। वह बुधवार को करवा चौथ व्रत की तैयारी कर रही थी। तभी पति की मौत की सूचना आ गई। खुदागंज थाना अध्यक्ष वकार अहमद खान ने बताया कि हादसे के बाद वाहन फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। संजीव उर्फ दंगे ढोलक बजाता और गीत बहुत अच्छे गाता था। ब्यूरो