फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलहर मंडी के क्रय केंद्रों पर भाजपाइयों ने किया हंगामा, केंद्र प्रभारी से तीखी नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। मंडी समिति परिसर में लगे आरएफसी और पीसीयू क्रय केंद्रों पर धान की फर्जी खरीद होने का आरोप लगाकर भाजपा ग्रामीण मंडल के नेताओं ने हंगामा किया। इस दौरान नेताओं ने केंद्र प्रभारियों को खूब खरी खोटी सुनाईं और सरकार को बदनाम करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अभय राजपूत के नेतृत्व में झब्बू सिंह यादव, प्रेमपाल सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता तिलहर मंडी समिति पहुंचे और किसानों से बातचीत की। मंडी समिति में लगे आरएफसी द्वितीय, मंडी क्रय केंद्र व पीसीयू क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों ने कई दिनों से पड़े होने की शिकायत की। इस पर भाजपा मंडल नेता ने कहा कि बिचौलियों का धान तोला जा रहा है। फर्जी धान खरीद की शिकायत पर भाजपा नेताओं और आरएफसी द्वितीय केंद्र प्रभारी से नोकझोंक हो गई। पीसीयू क्रय केंद्र पर प्रभारी के न होने से बुधवार को दोपहर तक खरीद शुरू नहीं हो सकी। इस पर भाजपा नेताओं ने नाराजगी जताई।
अध्यक्ष अभय राजपूत ने फोन पर एसडीएम वेद सिंह चौहान से शिकायत की। आरोप लगाया कि केंद्र प्रभारी किसानों से धान न लेकर फर्जी कागजों पर खरीद कर रहे हैं। उधर, नेताओं को आरएफसी द्वितीय व पीसीयू क्रय केंद्र पर मौजूद किसानों ने बताया कि उन्हें टोकन दे दिया गया है, लेकिन एक पखवाड़े से धान नहीं तौला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें