टरबाइन और अल्टीनेटर में आई तकनीकी खराबी ठीक न हो पाने के कारण चीनी मिल बार-बार बंद होने से किसानों के सब्र का बांध टूट पड़ा। किसानों ने मंगलवार को जीएम आवास पर घुसने की कोशिश की, जिसे मिल के सुरक्षा कर्मियों ने विफल कर दिया। उसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए चेन पर आकर इकट्ठे हो गए और मिल प्रबंधन को कोसने लगे।
चीनी मिल में विगत रविवार को आई तकनीकी खराबी को पूरी तरह से ठीक नहीं किया जा सका है। इससे टरबाइन भी ठीक से काम नहीं कर पा रही है और प्रेशर भी पूरा नहीं बन रहा है। इससे बार-बार मिल बंद करने की स्थिति उत्पन्न हो रही है। मंगलवार को लगभग शाम तीन बजे फिर तकनीकी खराबी से मिल बंद कर दी गई। चीनी मिल के जीएम वीके अवरोल ने बताया कि मशीन का एक बोल्ट टूट गया था, जिससे मशीन को कुछ समय के लिए अवरोध आ गया था। उक्त कमी को ठीक कराकर शाम सवा सात बजे मिल को सुचारू रूप से चलवा दिया